महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज दिनांक 17 अगस्त, 2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मोतिहारी शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कचहरी चौक से मीना बाजार होते हुए ज्ञान बाबू चौक, धर्म समाज चौक, भवानीपुर जिरात होते हुए छतौनी तक एवं पुनः मीना बाजार होते हुए बलुआ चौक तक निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आम लोगों से मिलकर जरूरी फीडबैक लिया गया और महावीरी झंडा जुलूस को शांति एवं सद्भाव के वातावरण में निकालने की लोगों से अपील की गई।
जिला प्रशासन द्वारा महावीरी झंडा जुलूस को लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, लगातार निगरानी तथा आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी, सीसीटीवी ड्रोन कैमरा एवं अन्य माध्यमों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
इस अवसर पर डीएम और एसपी ने लोगों से अपील की कि महावीरी झंडा जुलूस को पूर्ण शांति, भाईचारे एवं पारस्परिक सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग, समय एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।
फ्लैग मार्च सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार सहित टाउन थाना एवं छतौनी थाना के थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar