मधुपुर: मधुपुर अंचल कार्यालय में मुल रैयतों व प्रधान के साथ सीओ ने की बैठक,दिये आवश्यक निर्देश
अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी यमुना रविदास ने सोमवार को मूल रैयतों व प्रधान के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होनें सभी मूल रैयतों अौर प्रधान को निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ राजस्व कलेक्शन करें। उन्होनें मार्च से पूर्व बकाया राजस्व वसुलने का निर्देश दिया।