मधुपुर: नए अंचलाधिकारी ने मधुपुर अंचल में दिया योगदान,कहा बिचौलियों से मुक्त कराया जाएगा अंचल कार्यालय
नए अंचल अधिकारी जामुन रविदास ने सोमवार को मधुपुर अंचल कार्यालय में योगदान दिया।इसके उपरांत उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित जो भी बाधाऐं है,उसे दूर करना और नगर परिषद क्षेत्र में पेंशन योजना का लाभ दिलाने के साथ-साथ अंचल कार्यालय को बिचौलियों से मुक्त करना हमारी प्राथमिकता होगी।