मधुपुर: मधुपुर सारठ एनएच सड़क में एक बाइक पेड़ से टकराई ,दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल एक की हुई मौत
पथरौल हाई स्कूल के समीप शनिवार को मधुपुर सारठ एनएच सड़क में एक बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दो को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर एक युवक को जांच के उपरांत डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया| वहीं दूसरा युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है ,वह तीसरा युवक का इलाज मधुपुर में किया जा रहा है |