मधुपुर: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में फाइलेरिया कार्यकर्ता को दिया गया प्रशिक्षण
मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में फाइलेरिया कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया।इस दौरान उपाधीक्षक डा कुमारी आशा ने फाईलेरिया कार्यकर्ताओं को दवा खिलाने के तरीके को विस्तार पूर्वक बताया। प्रशिक्षण के दौरान उम्र के अनुसार दवा की खुराक देने की जानकारी दी गई।