मधुपुर: बुढ़ैई स्थित पुराने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बुढ़ैई स्थित पुराने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त भाजपा देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गांव चलो अभियान, कार्यक्रम की भी चर्चा की गयी।