दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत चौरई बालाकोट में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात शराब के नशे में विवाद के बाद पूरन ठाकुर पर डंडे से हमला कर दिया गया। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। भाई तेजी ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।