दादरी: ग्रेटर नोएडा के रावल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से शिशु की मौत, नाराज परिजनों ने किया हंगामा
ग्रेटर नोएडा में स्थित रावल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से शिशु की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया है कि डॉक्टरों ने जबरन उनकी बहू का ऑपरेशन किया जिसकी वजह से शिशु की मौत हो गई। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।