दादरी: सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से पुलिस ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध कब्जा करने वाले 9 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन के लिए अप्लाई करने एवं जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 9 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से जमीन के फर्जी दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।