दादरी: सेक्टर-55 में बाइक सवार बदमाश ने युवक का मोबाइल लूटकर मौके से आसानी से फरार, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-55 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का मोबाइल लूटकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया जाएगा।