दादरी: सेक्टर-12 में पीजी के कमरे से चोर ने दो कीमती लैपटॉप व अन्य सामान चुराकर किया फरार, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-12 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीजी के कमरे से दो कीमती लैपटॉप व अन्य सामान चुराकर चोर मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।