दादरी: जिम्स अस्पताल के पास से पुलिस ने एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से राकेश व इंदर के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।