दादरी: सेक्टर-47 के पास हर्ष फायरिंग में हुई ढाई वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग में ढाई वर्षीय बच्चे की हुई मौत के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से दीपांशु के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है