परैया: परैया के कमलेश मिस्त्री की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत, शव गाँव पहुँचते ही परिवार में कोहराम
Paraiya, Gaya | Oct 23, 2026 परैया के फतेहपुर गांव निवासी 42 वर्षीय कमलेश मिस्त्री की हरियाणा के गुड़गांव में टेम्पो पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना 21 अक्टूबर सुबह करीब 9 बजे की है। बताया जाता है कि कमलेश काम पर जा रहे थे, तभी टेम्पो पलट गया। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। वे 10 वर्षों से गुड़गांव में कारपेंटर का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी, 2 बेटे और 2 बेटियां हैं।