सेन्हा: सेन्हा में ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता अभियान, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा रांची के संयुक्त निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा लोहरदगा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा तथा सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में मंगलवार शाम 4 बजे विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।