नानपारा: नानपारा थाने की पुलिस ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर सोमवार की शाम 5:00 बजे नानपारा थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शादाब खान पुत्र मोबीन खान निवासी पुरानी बाजार नानपारा को उपनिरीक्षक राम सुधार यादव आरक्षी अनुराग सिंह अनिल यादव ने गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर चोरी का मुकदमा दर्ज है उसे गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया गया है।