नानपारा: मटेरा थाना परिसर में दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का किया गया अभ्यास, कई पुलिसकर्मी रहे मौजूद
मटेरा थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग और सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। किसी भी तरह की स्थिति में दंगों और दंगाइयों को रोकने के लिए सोमवार को 3 बजे पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इस ड्रिल के दौरान थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।