नानपारा: कोतवाली नानपारा परिसर में दंगा नियंत्रण उपकरणों का किया गया अभ्यास, काफी पुलिसकर्मी रहे मौजूद
कोतवाली नानपारा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग और सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। किसी भी तरह की स्थिति में दंगों और दंगाइयों को रोकने के लिए सोमवार को 2 बजे पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इस ड्रिल के दौरान प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।