नानपारा: गिरधरपुर गांव में कार्ड धारकों की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची सप्लाई इंस्पेक्टर, मचा हड़कंप
नानपारा तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में 2 दिन पूर्व कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। सभी का आरोप था कि अंगूठा लगवाने के बाद कोटेदार ने खाद्यान्न वितरण नहीं किया। कार्ड धारकों ने इसकी शिकायत के एसडीएम व सप्लाई इंस्पेक्टर से की थी। शिकायत मिलने सप्लाई इंस्पेक्टर ने गिरधरपुर गांव पहुंच कर जांच की।