मिर्ज़ापुर: दहेज के लिए बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग, दंपति ने एसपी को सौंपा पत्रक
शहर कोतवाली कदमतर निवासी दंपति ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी को पत्र सौंपकर पुत्री को दहेज के लिए हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। बताया कि लगभग एक माह पूर्व पुत्री की दहेज के लिए फांसी पर लटकाकर हत्या कर दिया गया था। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन तीन लोग अभी भी फरार हैं।