मिर्ज़ापुर: शादी का झांसा देकर युवती से किया कई बार दुष्कर्म, अब घर को बम से उड़ाने की दे रहा धमकी, कटरा कोतवाली का मामला
कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने आरोपी पर कई बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी को पत्र सौंपकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। युवती म ने बताया कि आरोपी युवक अब घर को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। पूर्व में भी शिकायत किया था जिस पर थाने में सुलह समझौता में दिया पैसा भी वापस ले लिया।