मिर्ज़ापुर: नौहा गांव में पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय 12 वर्षीय बालक हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलस कर गिरा, हुआ घायल
बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नौहा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक अभिषेक जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इस दौरान जामुन के पेड़ के ऊपर से जा रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बालक झूलस कर सीधे ऊपर से नीचे गिर गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही गांव के अंकित दुबे ने बालक को मंडली अस्पताल लाया जहां इलाज जारी है।