मिर्ज़ापुर: भिलगौर गांव के पीड़ितों ने पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद में एसपी को सौंपा पत्र, चार लोगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप
जिगना थाना क्षेत्र के भिलगोर गांव निवासी पीड़ितों ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे एसपी को पत्र सौंपकर चार लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित तूफानी सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्मराज सिंह ने बताया कि 29 जून 2025 को विपक्षी पुत्र को मारने पीटने लगे। जिगना कोतवाली में शिकायत किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।