ऊना: यातायात नियमों के उल्लंघन पर ऊना पुलिस की सख्ती, 514 वाहनों के चालान कर ₹1.25 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
वीरवार को जानाकरी देते हुए एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि ऊना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 514 चालान किए, जिनमें से 142 मामलों में मौके पर 1.25 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 7 लोगों से 600 रुपये जुर्माना लिया गया। वहीं, पंडोगा में अवैध खनन में एक वाहन का चालान कर मामला अदालत भेजा गया है।