ऊना: चौरासी पौडिय़ां वाला बाजार ऊना में फंदे से लटका मिला पेंटर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
ऊना शहर के चौरासी पौडिय़ां बाला बाजार क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे चंडीगढ़ निवासी मजदूर द्वारा फंदे पर झूल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सतपाल पुत्र महेश कुमार निवासी चंडीगढ़ के रूप में की गई है, जो कि ऊना में पेंटर का कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा रेफर कर दिया गया।