ऊना: चताड़ा के 45 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, किया गया पीजीआई रेफर
सदर थाना ऊना के तहत चताड़ा में बुधवार रात्रि 45 वर्षीय ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर राम पाल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी संजीव भाटीया ने की है।