ऊना: भटोली में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
भटोली गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सचिन कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी वार्ड़-6 भटोली के रूप में हुई है। मैहतपुर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वीरवार को मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटीया ने की है।