ऊना: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेएनवी पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना जिले में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ आयोजित यह समारोह 21 जून को प्रात: 6.30 बजे से आरंभ होगा। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।