ऊना: जिले में आगामी चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील
भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 23 जून तक जिला ऊना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ऊना और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की गई है, जिसमें लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है।