कोईलवर: कोईलवर–छपरा फोरलेन पर हादसे का खतरा, बीच सड़क पर पड़े बड़े पत्थरों का वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर–छपरा फोरलेन पर जमालपुर और दौलतपुर के समीप बीच सड़क पर डिवाइडर से सटे बड़े-बड़े पत्थर पड़े होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर मौजूद पत्थरों के कारण स्पष्ट रूप से खतरे की स्थिति नजर आ रही है। वायरल वीडियो रविवार की शाम करीब 6:00 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।