कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसिरा चौक पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोज साह के 28 वर्षीय पुत्र चंचल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार चंचल कुमार शहर में गन्ना रस मशीन चलाने का काम करता था।