सारठ: सिविल सर्जन डॉ. रमेश प्रसाद ने RCH अधिकारी के साथ सारठ CHC का औचक निरीक्षण किया, CHC प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए
Sarath, Deoghar | Apr 22, 2026 सिविल सर्जन डॉ रमेश प्रसाद ने RCH अधिकारी केके सिंह के साथ मंगलवार शाम 4 बजे तक सारठ CHC का औचक निरीक्षण किया। जिसमें OPD, लैब, इमरजेंसी, MCH, ओटी, प्रसव कक्ष को बारी-बारी से देखा, मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली, जहां-तहां गंदगी देख, सफाई कर्मी को फटकार लगाए। वहीं पूछे जाने पर कहा- निरीक्षण में कुछ अच्छा तो कुछ अपडेट नहीं था, CHC प्रभारी को निर्देश देंगे।