कानपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर ADCP परीक्षा प्रभारी ने जारी की गाइड लाइन, 69 सेंटर पर 1500 पुलिस कर्मी होंगे तैनात
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कानपुर पुलिस ने रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। एडीसीपी प्रभारी पुलिस परीक्षा मनोज पांडेय ने बताया कि 23,24,25 और 30, 31 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें प्रत्येक सेंटर पर एक पुलिस सेंटर प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक टीम, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है।