कानपुर: उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों सीपी को सौंपा ज्ञापन, जाम से निजात दिलाने की मांग
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने शहर में उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कानपुर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन में चार प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया। पहला बिंदु शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू करने की मांग से संबंधित था।