कानपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, एडीसीपी ट्रैफिक ने दी जानकारी
शहर में 69 केंद्रों पर आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। एडीसीपी ट्रैफिक अनीता सिंह जानकारी दी की शहर में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की यातायात से जुड़ी असुविधा न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।