दादरी: गौर अतुल्यम सोसाइटी में दबंग महिला ने सुरक्षा कर्मी को जड़ा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा में स्थित गौर अतुल्यम सोसाइटी में एक दबंग महिला द्वारा सोसाइटी में तैनात सुरक्षा कर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। वहीं थप्पड़ मारते हुए महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।