दादरी: अट्टा मार्केट में सरे राह मनचले ने युवती के साथ की छेड़खानी, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा में स्थित अट्टा मार्केट में बुधवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब बाजार में सरे राह एक मनचले ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती का शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुई भीड़ को देखकर मनचला मौके से फरार होने में कामयाब रहा। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़िता ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है, यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।