दादरी: गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सोसायती में पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सोसायटी में बुधवार देर रात उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही विधिक कार्यवाही की जाएगी