🚨 देवरिया: नौकरी के नाम पर रुपये लेने के आरोप से जुड़े मामले में पूछताछ के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी
🔴 खामपार थाने में पूछताछ के लिए लाए गए इरफान आलम की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
➡️ सीएचसी भाटपाररानी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया।
➡️ चिकित्सकों के अनुसार, मिर्गी का दौरा पड़ने से बिगड़ी तबीयत।
➡️ बेहतर इलाज के लिए परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले गए।
📌 क्या है मामला?
कुशीनगर के दुर्गेश बांसफोड़ ने इरफान आलम पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए खामपार थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की जांच के क्रम में इरफान को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।
⚠️ आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
📍 देवरिया पोस्ट | सच के साथ, आपके साथ
#DeoriaPost #DeoriaNews #DeoriaPolice #Khampur #Salempur #GorakhpurNews #BreakingNews