पटना ग्रामीण: पटना में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर, निचले इलाकों में पानी घुसा, गांधी घाट और कृष्णा घाट की तस्वीरें
पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह चेतावनी स्तर को पार कर चुका है। निचले इलाकों में पानी घुसने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। रविवार की सुबह 8 बजे गांधी घाट और कृष्णा घाट से मिले वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जलस्तर बढ़ने के कारण सीढ़ियां डूब चुकी है और घाटों पर चढ़ाव तक पानी पहुंच चुका है।