पटना ग्रामीण: महावीर मंदिर में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मां को याद कर हुए भावुक, कहा- पिता निभा रहे परंपरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार महावीर मंदिर में अपने जन्मदिन के मौके पर पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। इस मौके पर रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे निशांत कुमार अपनी मां को याद करते हुए भावुक नजर आए। निशांत कुमार ने कहा कि उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी मां पूजा कराती थी और अब उनके बीच उनकी मां नहीं है तो उनके पिता यह पूजा करवा रहे हैं।