पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड टीम ने ली तलाशी
सोमवार से बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार विधानसभा परिसर समेत पूरे बिहार विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की टीम ने सुरक्षा को लेकर जांच की। सोमवार से 5 दिनों तक चलने वाले सत्र की शुरुआत होगी। ऐसे में बिहार विधानसभा में तैयारी भी अब लगभग पूरी कर ली गई है।