सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों के छज्जेऔर शेड ध्वस्त; अब जाम लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना
सिंहेश्वर बाजार में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। पेट्रोल पंप से सुखासन मोड़ तक चले अभियान में अवैध दुकानों के छज्जे, शेड और सीढ़ियां ध्वस्त की गईं। ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सड़क पर वाहन खड़ा कर माल लोड-अनलोड करने वालों पर जुर्माना लगेगा और कानूनी कार्रवाई भी होगी।