ईशुरवारा गांव में एक युवक की हरकतों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। आरोप है कि हरसू विश्वकर्मा नल-जल योजना की पाइपलाइन में तोड़फोड़ कर रहा है और 11 केवी बिजली लाइन में जानबूझकर फॉल्ट कर नुकसान पहुंचा रहा है। दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें वह पंचायत भवन और पानी की टंकी को उड़ाने की धमकी देता तथा बिजली लाइन में छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है।