बहराइच में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया
बहराइच। जनगणना-2027 के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जनसंख्या गणना की जाएगी, जबकि 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण दौर संचालित होगा।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कपूरथला स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में बैठक एवं प्रेसवार्ता के माध्यम से जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने लोगों से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
#जनगणना #जनगणना2026