बहराइच के मौलवी बाग कब्रिस्तान में पहुंच रहा नालों का गंदा पानी, कब्रों तक फैली गंदगी नाले के पानी में डूबी कब्रें,
बहराइच। शहर के मौलवी बाग कब्रिस्तान में नालों का गंदा पानी पहुंचने से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। कब्रिस्तान के दोनों ओर से नाले गुजर रहे हैं, जिनका गंदा पानी लगातार कब्रिस्तान परिसर में प्रवेश कर रहा है और कब्रों तक पहुंच रहा है।
कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले व्यक्ति का आरोप है कि कई बार जिम्मेदारों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
इससे कब्रिस्तान में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल नालों की सफाई और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।