गंगरार पुलिस की बाइक चोरों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही
चोरी की 4 मोटरसाईकिल एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त, चोरी करने वाला सरगना गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। पुलिस थाना गंगरार द्वारा चोरी पर लगाम लगाने हेतु कार्यवाही करते हुये चोरी की कुल 13 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त कर एक चोरी करने वाले सरगना को गिरफ्तार किया गया।
21 अगस्त को प्रार्थी अंकित पिता राजेन्द्र कुमार व्यास निवासी स्टेशन गंगरार ने रिपोर्ट पेश कि हाल ही मे 29 जून को दोपहर 1 बजे के लगभग में सामुदायक हॉस्पिटल गंगरार गया था और में होस्पिटल में था और वापिस बहार आया तो मेने देखा की मेरी अपाची मोटर साईकिल मेरे द्वारा रखी जिस जगह पर खडी की थी वहां पर नही थी मेरी मोटर साइकिल के बारे में आस पास की जगहों पर पूछताछ की मेरी मोटर साईकिल को कोई अज्ञात बदमाश चोर चुरा ले गये है। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त इन्द्रसिंह उर्फ भोलु पिता बाबुलाल बन्जारा उम्र 30 वर्ष निवासी जीवानायकों का खेडा थाना गंगरार को गिरफतार कर चोरी की मोटरसाईकिल सहित 8 मोटरसाईकिलें और जब्त की गई थी।
बढती चौरीयों के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रकरण में फरार चोरी करने का सरगना की तलाश हेतु थानाधिकारी तुलसीराम द्वारा शिवलाल शर्मा सउनि, श्योपत मण्डा कानि., रामहंस कानि. तथा प्रदीप कुमार कानि. की टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 25 अगस्त को चोरी का सरगना अभियुक्त राजु उर्फ बिलु पिता शोभाराम बंजारा निवासी जीवा नायकों का खेडा थाना गंगरार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, जिससे कडी पुछताछ की गई जिसने सांवरियाजी भादसोडा, चितौडगढ, भीलवाडा, गंगरार से मोटरसाईकिलें एवं मोबाईल चोरी करना बताया। इस पर अभियुक्त राजु उर्फ बिलु बन्जारा से चोरी की 4 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त किये गये है। इस प्रकार उक्त मामले में अब तक कुल 13 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त किये गये है।
उक्त कार्यवाही में अनुसंधान अधिकारी शिवलाल शर्मा सउनि, श्योपत मण्डा कानि., रामहंस कानि. रीको पुलिस चौकी सोनियाना की विशेष भूमिका रही।