साढ़े 3 घंटे में गर्लफ्रेंड से कार पर कराए 3400 किस, वायरल वायरल पर 55 लाख व्यूज आये, अब कटा चालान।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर रील वायरल कराने और ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। कार की पूरी बाडी पर उसकी महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान (किस) बनाए। इसके बाद युवक ने कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।
वीडियो वायरल हुआ और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। रील पर पुलिस की नजर पड़ी तो कार को थाटीपुर से बरामद कर यातायात थाने लाया गया। मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत 5500 रुपये का चालान किया गया।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 26, 2026