मंडला: कलेक्टर-जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नामदेव घोटे ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Mandla, Mandla | Apr 23, 2026 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल नामदेव धोटे ने गुरूवार को दोपहर 1 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाऊस की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम उपस्थित रहे।