पचरुखी: पचरुखी चीनी मिल परिसर के समीप बाइक से गिरकर युवक हुआ जख्मी
पचरुखी चीनी मिल परिसर के समीप सोमवार की संध्या बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल युवक रसूलपुर निवासी सोनू कुमार बताया जा रहा है। जो सीवान से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह चीनी मिल परिसर के समीप असंतुलित होकर गिर पड़ा।